{"_id":"60ef1bb78ebc3eff1c7cc650","slug":"bike-riding-youth-crushed-by-pickup-trauma-referred-ambedkar-nagar-news-lko58690085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को पिकअप ने कुचला, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक को पिकअप ने कुचला, ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर मोड़ के निकट मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग हादसों में तीन व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना अंतर्गत गोशाईगंज निवासी मोहम्मद यासूब (32) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अन्तर्गत बालचंदपट्टी गांव निवासी मुनव्वर का पुत्र रेहान (8) बुधवार सुबह घर के निकट साइकिल चला रहा था। इसी बीच उसे बाइक ने टक्कर मार दी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव निवासी हेमंत कुमार (26) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत रुकुमपुर गांव निवासी प्रमोद (26) बुधवार सुबह बाइक से इब्राहिमपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।