फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
अंबेडकरनगर। अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग पर दहीरपुर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसे में एक वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव डिहवा निवासी अनंत कुमार (34) पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार को दीवारों आदि की पोताई का काम करके टांडा मार्ग से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। दहीरपुर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में रोते-बिलखते परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा टांडा कोतवाली क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी रामलाल (62) बुधवार सुबह साइकिल से टांडा की तरफ जा रहे थे। इस बीच ब्लॉक गेट के निकट बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। वहीं इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज निवासी मोहम्मद सादाब (24) पुत्र हसनैन इल्तिफातगंज चौराहे पर बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed