फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike rider dies after collision with tree

पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

Thu, 02 Jun 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with tree
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती गुरुवार को मार्ग दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

बाइक से बरियावन जा रहा युवक बरियावन बाजार के निकट ही बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।

विज्ञापन


उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत लक्ष्मनपुर गांव निवासी संतोष (33) पुत्र बनवारी बुधवार देर रात बाइक से बरियावन जा रहा था।
विज्ञापन


बाजार के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में वह बेकाबू हो गया और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत जैनापुर गांव निवासी रामजीत (23) पुत्र छोटेलाल व रामचंद्र (43) पुत्र छोटेलाल एक ही बाइक से बुधवार देर शाम महरुआ जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामजीत की हालत गंभीर  है। वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी रामप्रीत (42) पुत्र रामदत्त बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय कुर्कीबाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed