{"_id":"63e8243fc3d6720e39077514","slug":"bike-rider-died-due-to-head-injury-ambedkar-nagar-news-c-13-1-84802-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 12 Feb 2023 04:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:56 AM IST
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। वाहन को पास देने के दौरान लेहड़ी गांव के पास अनियंत्रित हुई बाइक सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। इससे बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
सम्मनपुर निवासी मोहम्मद आदिल (22) शनिवार सुबह किछौछा दवा लेने गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। लेहड़ी गांव के पास एक वाहन को पास देने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क के किनारे स्थित पोल से जा टकराई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
मोहम्मद आदिल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई थीं। परिजन घटना स्थल से शव लेकर सीधे घर चले आए। सम्मनपुर पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई।