{"_id":"6a3e5fcc82de82455009e84e","slug":"bike-rams-into-parked-dcm-truck-from-behind-in-ambedkar-nagar-couple-dies-son-in-critical-condition-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar: खड़े डीसीएम में पीछे से घुसी बाइक, दंपती और बेटे की मौत; एक पल में उजड़ गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar: खड़े डीसीएम में पीछे से घुसी बाइक, दंपती और बेटे की मौत; एक पल में उजड़ गया परिवार
Fri, 26 Jun 2026 04:47 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 04:47 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में खड़े डीसीएम में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में दंपती और बेटे की मौत हो गई। एक पल में उनका परिवार उजड़ गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सड़क किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में दंपती और 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ। मूल रूप से अयोध्या जिले के गोसाईगंज के गौवहनिया निवासी सुरेंद्र कुमार (36) अपनी पत्नी सरिता (34) व पुत्र सत्यम (10) के साथ सुबह बाइक से अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती अपनी सास का हालचाल जानने आ रहे थे। सरिता का मायका अहिरौली क्षेत्र के खरगपुर गांव में है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम का एक पहिया पंचर हो गया था। इस कारण वह सड़क किनारे खड़ा था। हनुमान मंदिर के पास बाइक सड़के किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, पत्नी सरिता और पुत्र सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटेहरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सरिता और सत्यम ने भी दम तोड़ दिया।