{"_id":"3fef54b098d69d688bd1e53e123c1133","slug":"bike-collision-killed-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मासूम की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से मासूम की जान गई
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी दोस्त मोहम्मद की दो वर्षीय पुत्री रुनझुन गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
जब तक परिवारीजन मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के पवई गांव निवासी अजय (30) पुत्र अरविंद गुरुवार देर शाम अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केदऊपुर गांव निवासी सदानंद (72) पुत्र नरेश शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अकबरपुर थाना क्षेत्र शहजादपुर निवासी रणजीत (20) पुत्र आशाराम गुरुवार देर शाम फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।