फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike caught fire after colliding with cattle, youth dies

मवेशी से टकराकर बाइक में लगी आग, युवक की मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bike caught fire after colliding with cattle, youth dies
टांडा। कश्मीरिया के पास छुट्टा पशु से टकराकर गिरने से घिसटते हुए बाइक में लगी आग से युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला कस्बा छोटी बाजार निवासी अभिषेक सोनी (22) पुत्र महेश सोनी व सतीश मद्धेशिया (23) बाइक से टांडा की तरफ आ रहे थे। कश्मीरिया मोहल्ले के पास अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया और बाइक उससे टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने की वजह से ब्रेक लगाते ही बाइक पलट गई, और काफी दूर तक घिसटते हुए वहां खड़े ई रिक्शा से टकरा गई। इससे बाइक में आग लग गई। घटना इतनी भीषण थी कि सड़क पर गिरने के बाद अभिषेक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बाइक पर बैठा सतीश बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और बाइक में लगी आग को बुझाया। घटना की सूचना पर अलीगंज पुलिस टीम व एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को टांडा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि सतीश की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उसे ट्रामॉ सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर अलीगंज पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed