{"_id":"604ba7b58ebc3ec4487adb38","slug":"bicycle-rally-held-on-amrit-mahotsav-ambedkar-nagar-news-lko5692405195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव पर निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव पर निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर अमृत उत्सव के मौके पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम व एसपी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। देश की आजादी का अमृत महोत्सव शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। साथ ही डांडी यात्रा की स्मृति में हवाई पट्टी अकबरपुर से 75 साइकिल सवार वालेंटियर्स ने 7500 मीटर लंबी रैली निकाली। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने साइकिल चलाकर रैली का नेतृत्व किया। हवाई पट्टी से निकली साइकिल रैली टांडा रोड से होते हुए पटेलनगर तिराहा पहुंची। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तथा ब्लॉक परिसर में देश के सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद शहजादपुर से बाईपास होते हुए रैली एकलव्य खेल स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान डीएम ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हमारे देश के वीर सेनानियों, युवाओं, महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। बड़े संघर्षों के बाद ब्रिटिश सरकार से हमें आजादी मिली है। आजादी के आंदोलन की संघर्षपूर्ण घटनाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धाभाव उत्पन्न करने के लिए आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। सभी लोगों को अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करना चाहिए। डीएम ने कहा कि 12 मार्च को महात्मा गांधी ने डांडी यात्रा की शुरुआत भी की थी, जिसे 91 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
बाद में हवाई पट्टी से डीएम व एसपी के नेतृत्व में निकली रैली में सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने भी साइकिल चलाई। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्रों की रैली पटेलनगर तिराहे पहुंची, जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अकबरपुर ब्लॉक परिसर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया। रैली यहां से शहजादपुर क्षेत्र के लिए रवाना हुई। बाईपास होकर रैली एकलव्य स्टेडियम में संपन्न हुई। इसमें 75 वालेंटियर्स ने 7500 मीटर साइकिल रैली निकाली। रैली में शामिल छात्रों ने स्वतंत्रता आंदोलन के लोकप्रिय नारों के प्लेकार्ड लगाए हुए थे। छात्र वंदे मातरम् के नारों का वादन करते रैली की शोभा बढ़ा रहे थे। पुलिस कर्मी बाइक एवं जीप से आगे चलते हुए सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।
विज्ञापन
उधर, भीटी में एसडीएम भूमिका यादव की अगुवाई में अमृत महोत्सव मना। तहसील परिसर से निकली रैली को एसडीएम ने हरी झंडी दिखाई, जो ब्लॉक कार्यालय तक गई। इसमें जीजीआईसी प्रधानाचार्या रंजना के अलावा कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं। इस मौके पर भीटी एसओ दयाशंकर मित्रा, कानूनगो सुखदेव आदि मौजूद रहे।
विकास भवन में हुई गोष्ठी
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विकास भवन के युवा कल्याण विभाग कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में प्राण न्यौछावर करने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें अपने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को याद रखना होगा। यूथ ऑइकॉन प्रवीण गुप्त ने कहा कि देश के महापुरुषों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादों को हमें हमेशा जीवंत रखना होगा। इस मौके पर दिलीप, पंतलाल, विशाल श्रीवास्तव, सूर्यनाथ व रामसागर आदि मौजूद रहे।