फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   bick rider died

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, ट्रॉमा रेफर

Wed, 17 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
bick rider died
अंबेडकरनगर। बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरा अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग हादसों में चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के दोस्तपुर निवासी शंखलाल (35) पुत्र सत्येंद्र कुमार मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। जब वह बेवाना बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ था। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तबीयत गंभीर होने पर प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आलापुर थाना अंतर्गत मकरही गांव निवासी गुजराती (65) बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सुल्तानपुर के अखंडनगर के हरिपुर गांव निवासी दिनेश (28) मंगलवार देर शाम बाइक से अखंडनगर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत भारीडीहा गांव निवासी श्यामनरायन (52) जीप की टक्कर लगने से घायल हो गये। वह टांडा से बाइक से घर जा रहे थे। टांडा कोतवाली अंतर्गत चिंतौरा निवासी शशांक (26) मंगलवार देर शाम टांडा से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed