{"_id":"5d1a431a8ebc3e3c6609b6ba","slug":"bhrastachar-ambedkar-nagar-news-lko468339337","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की धांधली में लिप्त मिले दो चिकित्सक, जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की धांधली में लिप्त मिले दो चिकित्सक, जांच शुरु
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के राजकीय स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत दो चिकित्सकों के पांच करोड़ से अधिक की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। ऑडिट टीम ने गड़बड़ी पकड़ते हुए मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी ने शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मामले में दोनों चिकित्सकों पर कार्रवाई हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के दो चिकित्सकों की बड़ी मनमानी सामने आई है। बीते दिनों हुए ऑडिट में टीम ने गड़बड़ी पकड़ी थी। बताया जाता है कि दोनों चिकित्सक उस समय संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। ऑडिट टीम ने सरकारी धन की हेराफेरी का मामला पकड़ा था। इसमें से एक मामला आशा बहुओं के प्रशिक्षण के नाम पर था, जबकि दूसरा नसबंदी के नाम पर। गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद ऑडिट टीम ने प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही जिला प्रशासन को भी अवगत कराया।
मामला सार्वजनिक होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम राकेेश कुमार मिश्र ने इसी बीच पूरा प्रकरण एडीएम अमरनाथ राय को जांच के लिए सौंप दिया। एडीएम ने मामले की जांच शुरू भी कर दी है। जांच शुुरू होने के बाद संबंधित चिकित्सकों पर जल्द ही गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आते ही दोनों चिकित्सकों पर वैधानिक कार्रवाई होगी। उधर, एडीएम ने बताया कि प्रकरण अभी विचाराधीन है। इस पर अभी कुछ कहना संभव नही है।