{"_id":"5d237acb8ebc3e6c9a25bfee","slug":"bhiti-chandauka-road-collasped-in-two-year-ambedkar-nagar-news-lko4696032200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनने के दो वर्ष के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया भीटी चंदौका मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनने के दो वर्ष के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया भीटी चंदौका मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दो वर्ष पूर्व निर्मित दो जिलों को जोड़ने वाला भीटी-चंदौका मार्ग बदहाली के दौर से गुजर रहा है। हालत यह है कि मार्ग का ज्यादातर हिस्सा टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इससे आये दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। सड़क की उखड़ी गिट्टियां पटरियों से लेकर पिच मार्ग तक बिखरी हुई हैं, लेकिन विभाग इससे अनजान बना हुआ है।
यह मार्ग अयोध्या जिले के गोसाईगंज बाजार से भीटी होते हुए सुल्तानपुर जनपद तथा सेमरी बाजार स्थित टांडा व बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग को आपस में जोड़ती है। ऐसे में इस मार्ग से करीब 20 हजार लोगों का रोजाना आवागमन रहता है, लेकिन बीते कुछ अर्से से यह मार्ग बदहाली के दौर से गुजरने को मजबूर हो रहा है। क्योंकि इस मार्ग पर करीब 20 से ज्यादा बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानें स्थिति हैं।
ऐसे में प्रतिदिन गिट्टी, सीमेंट व मोरंग आदि बड़े वाहनों में लादकर दुकानों तक लाया जाता है। इसके अलावा सीजन में गन्ना से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों का भी इस मार्ग से आना जाना रहता है। नतीजा यह है कि ओवरलोडिंग आदि के चलते मार्ग जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे न सिर्फ राहगीरों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि आए दिन छोटे बड़े हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों की मानें तो बनगांव से चन्दौका होते मझुई नदी तक करीब तीन किलोमीटर मार्ग बेहद खराब दशा में पहुंच चुका है। स्थानीय रामफूल वर्मा, राजेंद्र, इंद्रदेव वर्मा, अमरबहादुर, रामबहादुर, उमाशंकर, संतोष, राजकुमार, श्रीराम व दिनेश का कहना है कि इसे लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग व प्रशासन से लिखित व मौखिक तौर पर शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
उधर एडीएम अमरनाथ रॉय ने कहा कि लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि मार्ग की समुचित मरम्मत कराई जाए।