फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   bhartiya kisan union workers on dharna even after bad weather

खराब मौसम के बाद भी धरने पर डटे भाकियू कार्यकर्ता

Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union workers on dharna even after bad weather
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को खराब मौसम के बीच भी कलेक्ट्रेट के निकट जारी रहा। उन्होंने कहा कि किसान विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है। महंगाई में लगातार वृद्धि हो रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, मगर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खुद को किसानों का हितैषी होने का दावा बढ़-चढ़कर करती है, लेकिन असलियत यह है कि भाजपा शासनकाल में ही किसान सबसे ज्यादा मुश्किलों से जूझ रहे हैं। खाद, बीज व सिंचाई के लिए किसानों को इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी फसल को छुट्टा जानवर नष्ट कर रहे हैं। शिकायत की जाती है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के संचालन का दावा तो किया जाता है, लेकिन योजनाओं का समुचित लाभ किसानों को मिल सके, इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। बेरोजगारी के साथ महंगाई बढ़ती जा रही है। अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है। आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उनका संगठन किसानों व आम आदमी की समस्याओं को लेकर सदैव आवाज बुलंद करता चला आ रहा है। आगे भी करता रहेगा। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को निस्तारित नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रमेश, गंगाराम, रेखा, कंचन, बालगोविंद, बृजेश, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed