{"_id":"68fa68fd99b757adc403c086","slug":"before-the-trials-the-players-practiced-at-the-stadium-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-144062-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रायल से पहले खिलाड़ियों ने स्टेडियम में की प्रैक्टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रायल से पहले खिलाड़ियों ने स्टेडियम में की प्रैक्टिस
Thu, 23 Oct 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज शुक्रवार को राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को खिलाड़ी स्टेडियम में जुटकर प्रैक्टिस और तैयारी में व्यस्त रहे।
खिलाड़ी स्मैश, ड्राइव, सर्विस और नेट पर नियंत्रण पर जोर देते नजर आए। खिलाड़ियों ने फुर्ती, रिफ्लेक्स और कोर्ट की गति के अनुसार अभ्यास किया। हर शॉट, स्मैश और बैकहैंड पर विशेष ध्यान दिया गया। राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार सुबह से ही ट्रायल की हलचल रहेगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कोर्ट, नेट और शटल सहित सभी उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि अयोध्या में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो चार नवंबर से इटावा में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि ट्रायल खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता और मानसिक तैयारी परखने का अवसर प्रदान करेगा।