{"_id":"61082b068ebc3e83fd18ab55","slug":"before-the-election-bjp-handed-over-organizational-responsibility-to-many-ambedkar-nagar-news-lko5896353118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले भाजपा ने कई को सौंपी संगठनात्मक जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले भाजपा ने कई को सौंपी संगठनात्मक जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कई पार्टी नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्रीय कमेटियों में संयोजक से लेकर सहसंयोजक बनाते हुए उम्मीद जतायी गयी है कि इसका सीधा फायदा अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने में मिलेगा।
संगठन में सक्रिय तथा पूर्व में सक्रिय रहे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी संगठन से जोड़ा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके बीएनकेबी डिग्री कॉलेज में शिक्षक रहे डॉ. राजितराम त्रिपाठी को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक, भाजपा में शामिल हुए ओजकवि अभय सिंह निर्भीक व वरिष्ठ नेत्री उपमा पांडेय को पार्टी ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय कमेटी में सहसंयोजक, वरिष्ठ नेता रामसूरत मौर्य को श्रम प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक, घिसियावन मौर्य को प्रवासी प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक, विकास मोदनवाल को रेहड़ी पटरी प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सह संयोजक व मिर्जा मोहम्मद अकरम को बुनकर प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सह संयोजक बनाया गया है। जिला महामंत्री अमरेंद्रकांत सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों से निश्चित रूप से संगठन को मजबूती मिलेगी।