फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BEd entrance exam held at 42 centers

42 केंद्रों पर हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam held at 42 centers
अंबेडकरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर परीक्षा केन्द्र से बीएड् की परीक्षा देकर बाहर न? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में 42 केंद्रों पर शुक्रवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन पालन का विशेष ध्यान रखा गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कई केंद्रों के आसपास कंप्यूटर व फोटोस्टेट आदि की दुकानों को बंद करा दिया गया था। प्रथम पाली में 891, जबकि दूसरी पाली में 890 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

जिले के 42 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 14 हजार 830 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें से 891 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 890 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान डीएम व एसपी मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर व बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर पहुंचे। यहां पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पायी गईं। डीएम व एसपी ने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। बीएन इंटर कॉलेज में बने कलेक्शन कक्ष का भी अधिकारियों ने जायजा लिया।
विज्ञापन

परीक्ष को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जहां शासन-प्रशासन के निर्देश पर सभी 42 केंद्रों पर जरूरी इंतजाम किए थे, वहीं परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी दिखी। रामदेव जनता इंटर कॉलेज को बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। शुक्रवार को परीक्षा के चलते केंद्र से 100 मीटर की परिधि में सभी तरह की दुकानें बंद थीं, जबकि 500 मीटर की परिधि में सभी कंप्यूटर व फोटो कॉपी करने वाले दुकानों को बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर मोइनुल इस्लाम ने परीक्षा केंद्र का जायजा भी लिया। डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र ने बताया कि अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी आदि तहसील क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed