{"_id":"b8a8e14a5c57e155964988a5ed980077","slug":"beatings-in-immersion-procession-a-man-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन जुलूस में मारपीट, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन जुलूस में मारपीट, ग्रामीण की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बड़ी तादाद में जहांगीरगंज थाने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया। ग्रामीण मार्ग जाम भी करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व श्रद्धालु चाड़ीपुर घाट ले जा रहे थे। जोलहापुर व ऊंचेपुर गांव के दुर्गा पूजा समिति के सदस्य भी अपनी अपनी मूर्तियां लेकर गिरैयाबाजार पहुंचे थे।
विज्ञापन
यहां वाहन ओवरटेक करने को लेकर जोलहापुर व ऊंचेपुर के ग्रामीणों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स तथा आलापुर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम को इसके बाद कुशलतापूर्वक निपटाया गया। इस बीच दोनों समिति के लोगों के बीच बीच हुए विवाद में कुल तीन लोगों को चोटें आयीं। मारपीट में गंभीर रूप से घायल जोलहापुर गांव निवासी गिरधारी (55) पुत्र मंहगू को इलाज के लिए जहांगीरगंज सीएचसी ले जाना पड़ा।
जहांगीरगंज सीएचसी के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिवरीजन अंबेडकरनगर जिला अस्पताल लाने के बजाए आजमगढ़ लेकर चले गए। वहां भी सुधार न होने पर उसे रात में ही बनारस रेफर कर दिया गया। बनारस जाते समय रास्ते में गिरधारी ने दम तोड़ दिया। मारपीट में घायल दो अन्य लोगों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया।
उधर गिरधारी की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी तादाद में शनिवार जहांगीरगंज थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण मार्ग जाम करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें समझा बुुझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।