फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beating injured pregnant woman dies during treatment

Ambedkar Nagar News: पिटाई से घायल गर्भवती की उपचार के दौरान मौत

Fri, 31 Mar 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 31 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Beating injured pregnant woman dies during treatment
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र महरुआ के मीरपुर मंशा में 13 मार्च को पिटाई से घायल 32 वर्षीय गर्भवती आरती की मौत हो गई। महिला के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर निवासी जोखन ने महरुआ थाने में गुरुवार को तहरीर देकर अपनी पुत्री की मौत मामले में केस दर्ज करने की मांग की। बताया कि 13 मार्च को मीरपुर मंशा निवासी एक दंपती ने मामूली विवाद में उसकी गर्भवती पुत्री की पिटाई कर दी थी। इससे वह घायल हो गई। उसका उपचार चल रहा था। इस बीच 30 मार्च को उसका निधन हो गया।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दिवंगत महिला का पति मुंबई रहता है। महिला की मौत के मामले में उसके पिता ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। पूर्व में हुई मारपीट की कोई जानकारी पुलिस टीम को नहीं दी गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed