फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beaten for asking for investment amount, case against five

Ambedkar Nagar News: निवेश की रकम मांगी तो पीटा, पांच के खिलाफ केस

Thu, 03 Jul 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Beaten for asking for investment amount, case against five
बसखारी (अंबेडकरनगर)। एक फाइनेंस कंपनी में लंबे समय तक पैसे जमा करने के बाद जब पीड़ित ने मेच्योरिटी मांगी तो फाइनेंस कंपनी के एजेंट समेत पांच लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही पैसे लौटाने से भी इन्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हंसवर के फरीदपुर सैफन निवासी वीरू उर्फ विशाल प्रजापति ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका खाता सुधांशु निधि फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में संचालित है। उसने कई माह तक दैनिक जमा योजना में 200 से 300 प्रतिदिन की दर से राशि जमा की। खाता परिपक्व होने पर विशाल ने एजेंट सुधीर से धनराशि की वापसी की मांग की।
विज्ञापन


इसी पर एजेंट ने 16 जून को रामनगर स्थित कंपनी कार्यालय बुलाया। जैसे ही वह कार्यालय पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सुधीर के साथ ओंकार, सुधाकर यादव, अनिल, राजेश और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे घेरकर लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने जमापूंजी लौटाने से इन्कार दिया। साथ ही जेब से दो हजार नकदी और दस्तावेज भी छीन लिए। उसने घटना के बाद तत्काल आलापुर थाने पहुंचकर शिकायत दी, लेकिन वहां उल्टे उसी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आलापुर थाने में पांच नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed