फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Be aware follow the traffic rules

जागरूक हो करें यातायात नियमों का पालन

Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Be aware follow the traffic rules
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महिला पीजी कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं से अपील की गई कि मार्ग हादसों पर अंकुश पाने के लिए यातायात के नियमों का न सिर्फ स्वयं पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आधुनिकता के दौर में मार्ग हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा सिर्फ असावधानी के चलते होता है।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय प्रचार्या प्रो. शेफाली सिंह ने किया। कहा कि भारत में सबसे अधिक मौतें किसी बीमारी से ज्यादा मार्ग हादसों से होती हैं। ऐसे में इसके लिए जागरुकता अत्यंत जरूरी है। आधुनिक युग में सड़क दुर्घटना एक आम सी बात हो गई है। वास्तव में वाहनों की बढ़ती संख्या व सड़क सुरक्षा भारत के लिए एक बड़ी समस्या है। यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन न करने से ही मार्ग हादसों में तेजी से वृद्धि हो रही है। यह आने वाले समय के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
विज्ञापन

छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि मार्ग हादसों पर अंकुश पाने के लिए यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। न सिर्फ खुद यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आरआई बिपिन कुमार ने छात्राओं को यातायात नियमों का शतप्रतिशत पालन करने की शपथ दिलाई। कहा कि दो पहिया वाहन चलाने के दौरान गुणवत्तायुक्त हेलमेट का प्रयोग करें। साथ ही चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का भी प्रयोग करें। इस दौरान डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद कुमार ,डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अतुल कन्नौजिया, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. सीता पाण्डेय, डॉ. सुनीता, अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed