{"_id":"57b357164f1c1ba2506eb12b","slug":"bdo-and-two-other-officer-absent-from-tahseel-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर बीडीओ समेत तीन अफसरों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर बीडीओ समेत तीन अफसरों से जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी पांच तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। सभी तहसीलों में 713 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र 26 का ही निस्तारण हो सका। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। टांडा तहसील दिवस में 120 शिकायतें आईं, लेकिन इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
यहां विगत तीन तहसील दिवसों में मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। टांडा तहसील दिवस में अनुपस्थित होने पर एक बीडीओ समेत तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम विवेक ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवसों पर आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
उन्होंने सूखा राहत चेक का वितरण का कार्य अविलंब पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कुल 282 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। इसमें 16 समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी अजय सिंह, सीडीओ नेहा प्रकाश, सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा, डीडीओ मथुराप्रसाद मिश्र, बीएसए जेएन सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद मौजूद रहे। अकबरपुर तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम नरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान कुल 130 मामले आए जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण हो सका।
इस दौरान सीओ राघवेंद्र मिश्र समेत सभी थानों के एसओ मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार राजेश सिंह अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 120 शिकायतें आईं। यहां एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। बताते चलें कि विगत तीन तहसील दिवसों से यहां मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है
इससे फरियादियों को मौके पर मायूसी हाथ लगती है। इस बीच तहसील दिवस में अनुपस्थित बीडीओ रमाशंकर चौधरी, पंचायत अधिकारी नदीम, सहायक अभियंता सर्वजीत यादव से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 54 शिकायतें आईं जिसमें मात्र दो का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार सुदामा वर्मा, सीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 127 शिकायतें आईं। इनमें से 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो सका। इस दौरान सीओ आरके सिंह, तहसीलदार रमेश मौर्य आदि मौजूद रहे।