फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Baskhari, Ramnagar and Jhangirganj will vote in the first round

पहले दौर में बसखारी, रामनगर व जहांगीरगंज में पड़ेंगे वोट

Sat, 07 Nov 2015 10:31 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही सरगर्मी बढ़ गई है। चार चरणों में होने वाले इस चुनाव के प्रत्येक चरण में वही ब्लॉक रखे गए हैं, जिनका क्रम जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए हुए चुनाव में था।
विज्ञापन


इसके तहत पहले चरण में बसखारी, रामनगर व जहांगीरगंज विकासखंड में चुनाव होंगे। जिला प्रशासन जिले में प्रधान पद के निर्वाचन के लिए अधिसूचना रविवार को जारी करेगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निपटने के बाद सभी की निगाहें ग्राम प्रधान के महत्वपूर्ण चुनाव पर टिकी थीं। शनिवार दोपहर बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिकृत घोषणा भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीता जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत का चुनाव यहां भी चार चरण में हुआ था। जिले के नौ ब्लॉकों में ग्राम प्रधान का चुनाव भी निर्वाचन आयोग के मुताबिक उसी अनुरूप होगा, जैसे बीता जिला पंचायत चुनाव हुआ था।

ऐसे में पहले चरण में बसखारी, रामनगर व जहांगीरगंज ब्लॉक में चुनाव कराया जाएगा। बसखारी के 72 ग्राम प्रधान व 918 ग्राम पंचायत सदस्य, रामनगर के 104 ग्राम प्रधान व 1276 ग्राम पंचायत सदस्य, जहांगीरगंज के 107 ग्राम प्रधान व 1273 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 16 व 17 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल होगा।

20 नवंबर को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन होगा। प्रथम चरण के लिए 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। द्वितीय चरण में कटेहरी के 97 ग्राम प्रधान व 1175 ग्राम पंचायत सदस्य और भीटी में 92 ग्राम प्रधान व 1078 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 19 व 20 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

23 नवंबर को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। यहां एक दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। तृतीय चरण में अकबरपुर ब्लॉक के 136 ग्राम प्रधान व 1674 ग्राम पंचायत सदस्य व टांडा ब्लॉक के 119 ग्राम प्रधान व 1469 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 21 व 23 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे।

27 नवंबर को नामांकन पत्रों की वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न आवंटन होगा। यहां मतदान पांच दिसंबर को कराया जाएगा। चौथे व अंतिम चरण में जलालपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 120 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1508 तथा भियांव में ग्राम प्रधान के 83 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1057 पद के लिए 27 व 28 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।


एक दिसंबर को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न आवंटन होगा। यहां नौ दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। सभी चरणों के मतों की गणना 12 दिसंबर को कराई जाएगी।

जिलाधिकारी विवेक ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव का अधिकृत कार्यक्रम रविवार को जारी किया जाएगा। इसके बाद चुनाव को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed