{"_id":"5eda73c88ebc3e90ac76679b","slug":"bardha-bhiura-area-sealed-after-the-youth-got-corona-positive-ambedkar-nagar-news-lko524626812","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बरधा भिउरा क्षेत्र हुआ सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बरधा भिउरा क्षेत्र हुआ सील
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से सटे बरधा भिउरा गांव में एक युवक के बीते दिन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया। किसी भी प्रकार के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। सीएमओ के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक के संपर्क में आए नौ लोगों को क्वारंटीन सेंटर जवाहर नवोदय विद्यालय में भर्ती करा दिया। इसके साथ ही उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये गये।
शुक्रवार को उस समय प्रशासन में हड़कंप मच गया, जब अकबरपुर तहसील अन्तर्गत अकबरपुर नगर से सटे बरधा भिउरा गांव में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि वह युवक 27 मई को मुंबई से परिवार के साथ आया था। वह प्राथमिक विद्यालय बरधा भिउरा में क्वारंटीन था। इस बीच शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय को मुंबई से एक निजी चिकित्सालय की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें उस युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी गई। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के निर्देश पर डॉ. सुभाष के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। डॉ. सुभाष ने बताया कि संक्रमित युवक को जिला अस्पताल से रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय ले जाया गया है जबकि उसके संपर्क में आए नौ लोगों को क्वारंटीन केंद्र नवोदय विद्यालय ले जाया गया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिये गये। सीएमओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उधर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया।