फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Barawafat celebrated with gaiety, procession taken out

उल्लास से मनाया बारावफात, निकाला जुलूस

Wed, 20 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Barawafat celebrated with gaiety, procession taken out
अंबेडकरनगर के गल्ला मंडी में बना मदीना काबा व शहीबे रसूल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी पर्व मंगलवार को उल्लास के साथ मनाया गया। बारावफात पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जुलूस निकला गया। इसमें विभिन्न अंजुमनों की ओर से कलाम प्रस्तुत किया गया। जिला मुख्यालय पर विभिन्न धार्मिक स्थलों के मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके अलावा महफिल का दौर भी सुबह से प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

मुसलमानों के आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा अलैह के जन्मदिवस पर मंगलवार को जिले में विविध आयोजन हुए। सोमवार से ही विभिन्न कार्यक्रमों का दौर प्रारंभ हो गया, जो मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार देर शाम अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट महफिल का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय व बाहरी शायरों ने कलाम प्रस्तुत किए। साथ ही उलमा ने हजरत मोहम्मद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह जिला मुख्यालय पर जुलूस निकला। इसके बाद अपराह्न में शहजादपुर, शहजहांपुर, अब्दुल्लापुर, मीरानपुर, पेवाड़ा समेत कई अन्य क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। विभिन्न अंजुमनों की ओर से निकाले गए जुलूस में अंजुमन सदस्यों ने कलाम प्रस्तुत किए। जिला मुख्यालय के शहजादपुर चौक, पुराने तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहे के निकट विभिन्न अंजुमनों की ओर से बनाए गए धार्मिक स्थलों के मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्र में भी जुलूस निकला। जगह-जगह जुलूस को रोककर सामाजिक संगठनों ने जुलूस में शामिल लोगों को चाय पान भी कराया। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अकमल जुग्नू ने जलपान की विशेष व्यवस्था की थी। पर्व के मद्देनजर मस्जिदों व घरों को भव्य ढंग से सजाया गया था। देर रात तक महफिलों का दौर भी चलता रहा।

अंबेडकरनगर के शहजादपुर में सजा गुंबदे खजरा।

अंबेडकरनगर के शहजादपुर में सजा गुंबदे खजरा।- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed