फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bar election

रामचेत चुने गए बार एसोसिएशन अध्यक्ष, मृदुल बने मंत्री

Wed, 10 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bar election
जलालपुर। बार एसोसिएशन जलालपुर के चुनाव में रामचेत भारती अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मृदुल तिवारी मंत्री पद पर विजयी घोषित हुए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे उनके हितों के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन

जलालपुर बार एसोसिएशन के लिए बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच मतदान की प्रक्रिया हुई। 119 मतदाताओं में से 116 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में रामचेत भारती को 77, जबकि संतप्रसाद पाण्डेय को 32 मत मिले। ऐसे में 45 मतों के अंतर से रामचेत भारती अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। एक अन्य प्रत्याश्ीा अशोक तिवारी को सिर्फ पांच मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए सर्वाधिक 88 मत पाने वाले रविशंकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व 75 मत पाने वाले कृपाशंकर को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मंत्री पद 80 मतों के साथ मृदुल तिवारी ने अपने नाम किया। योगेश शुक्ल को मात्र 32 अधिवक्ताओं का साथ मिला। 65 मत पाकर अरविंद कुमार संयुक्त मंत्री चुने गए। रवींद्र गोयल को 47 मत मिल सके। कोषाध्यक्ष पद के लिए रवींद्र कुमार मिश्र व ऑडिटर पद के लिए यशोदानंद मिश्र पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 116 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिनमें से 3 मत गिनती के बाद अवैध घोषित कर दिए गए। परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने साथी अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके हक व सम्मान के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed