फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ban the Cane trucks passing through the city on the day

गन्ना लदे ट्रकों के दिन में शहर से गुजरने पर लगी रोक

Fri, 26 Feb 2016 11:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ban the Cane trucks passing through the city on the day

इसके अलावा सभी एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया गया है कि जहां कहीं भी ओवरलोड गन्ना ट्रक या अन्य वाहन मिलें तो उनके विरुद्घ तत्काल वैैधानिक कार्रवाई तय की जाए। इसका उल्लंघन होने पर अब जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही एआरटीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों से हो रहे हादसे को लेकर गंभीर हुए जिला प्रशासन की बैठक शुक्रवार दोपहर बाद डीएम विवेक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। डीएम ने एआरटीओ अशोक कुमार से सीधा सवाल किया कि पिछली घटना के बाद उन्होंने मौखिक तौर पर निर्देश दिया था कि अभियान चलाकर ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाए, उस पर क्या हुआ।
विज्ञापन


एआरटीओ ने कोई तथ्यात्मक उत्तर नहीं दिया। डीएम ने इस पर उनके निलंबन के लिए तत्काल प्रभाव से शासन को पत्र भेजे जाने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी एसडीएम व सीओ की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके क्षेत्र से ऐसे वाहन किन परिस्थितियों में गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया, और कहा कि ऐसा न हुआ तो अब जवाबदेही तय करते हुए कठोरतम कार्रवाई तय होगी। डीएम ने इसके बाद हादसे का सबब बन रहे ट्रालों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया, और अधीनस्थों को इसका शत प्रतिशत पालन कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed