फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ban on sale of banned drugs worth one crore

Ambedkar Nagar News: एक करोड़ की प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक

Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ban on sale of banned drugs worth one crore
ड्रग इंस्पेक्टर ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

शासन ने 14 तरह की दवाएं की हैं प्रतिबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। प्रतिबंधित होने के चलते जिले में लगभग एक करोड़ रुपये कीमत के सीरप व टैबलेट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। कुल 14 तरह की इन दवाओं की बिक्री पर शासनस्तर पर रोक लगाई गई है। औषधि निरीक्षक ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों व थोक विक्रेताओं को पत्र भेजकर निर्देशों का पालन करने को कहा है।
शासन की तरफ से बीते दिनों एक दर्जन से अधिक दवाओं को प्रतिबंधित श्रेणी में शुमार करते हुए उनकी बिक्री पर रोक लगा दी थी। कहा गया था कि इन दवाओं के प्रयोग से लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए ही शासन ने प्रतिबंध का निर्णय लिया। इस निर्देश का पालन कराने के लिए औषधि महकमा सक्रिय हो गया है। सूत्रों के अनुसार जिले में ऐसी लगभग एक करोड़ रुपये की दवाएं थोक एजेंसी से लेकर मेडिकल स्टोरों पर मौजूद है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से आज ही पत्र प्राप्त हुआ है।इसमें 14 तरह की दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। इसे लेकर आदेश स्थानीयस्तर पर भी जारी कर दिए गए हैं। कहा गया है कि ऐसी दवाओं की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोक दी जाए। सभी एजेंसी संचालक यह भी तय करें कि जिन मेडिकल स्टोरों पर ऐसी दवाएं मौजूद हैं उन्हें वापस किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दवाएं होंगी वापस
जिन दवाओं की बिक्री पर रोक लगने के साथ ही उन्हें वापस करने का निर्देश है उसमें निमोस्लाइड व पैरासिटामॉल डिस्पर्सिबल टेबलेट, इमॉक्सीलन व ब्रोम्हेक्सिन, फोल्कोडीन व प्रोमेथाजीन, क्लोफेनेमिन व डेक्सोमेंथोर्फिन, क्लोरोफनेमिल व कोडीन, अमोनियम क्लोराइड व ब्रोम्हेक्सिन, ब्रोम्हेक्सिन व डेक्सोमेथोर्फिन, पैरासिटामॉल व प्रोमेहेेक्सिन, सल्बूटाालॉॅल व ब्रोम्हेक्सिन, क्लोर्फेनिमाइन व कोडीन फास्फोरेट, फेनीटॉन व फेनोबाबटोन, अमोनियम क्लोराइड व सोडियम साइट्रेट, सल्बूटामॉल व हाइड्रोआक्सेथिल थियोफाइलिन सीरप व टैबलेट शामिल है। यह दवाएं मुख्य रूप से सर्दी, जुकाम व बुखार रोग के लिए प्रयोग में लाई जाती थीं।
सख्ती से होगा पालन
शासन ने 14 तरह की दवाओं पर रोक लगाई है। इनकी बिक्री जिले में रोक दी गई है। यदि कहीं भी निर्देशों का उल्लंघन होता मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
शैलेंद्र सिंह औषधि निरीक्षक

जन चेतना रथ का भव्य स्वागत
शिक्षकों व कर्मियों ने पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष का लिया संकल्पफोटो 7 व 8
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में मंगलवार को जन चेतना पेंशन रथ अकबरपुर नगर पहुंचा। रथ के साथ मौजूद प्रांतीय नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए हम सभी को पूरी मजबूती के साथ आवाज उठानी होगी। इससे पहले प्रांतीय नेताओं का जनपद सीमा में प्रवेश करने पर यादवनगर तिराहा के निकट संगठन से जुड़े लोगों ने भव्य स्वागत किया।
अकबरपुर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश महासचिव इंजीनियर जीएन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबे समय से आवाज बुलंद की जा रही है। कई राज्यों में पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है। यह कर्मचारियों के हित में कतई उचित नहीं है। पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है। इसे हासिल कर ही रहेंगे। प्रांतीय नेता व उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाएगी तब तक संगठन चुप बैठने वाला नहीं है। जिस संघर्ष को शुरू किया गया है उसे अब अंजाम तक पहुंचाकर ही रहा जाएगा। रथ के माध्यम से लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। आगामी दिनों में संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा।

इससे पहले रथ का स्वागत जनपद की सीमा में प्रवेश होने पर यादवनगर तिराहा के निकट प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामभवन शुक्ल व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। रथ पुराने तहसील तिराहा होते हुए कलेक्ट्रे्रट पहुंचा जहां प्रांतीय नेताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ब्लाक में बैठक के बाद रथ सुल्तानपुर जनपद के लिए रवाना हो गया। इस दौरान रामकिशोर, शिवकुमार मौर्य, घनश्याम शुक्ल, विनय सिंह, जगदीश प्रजापति, रामचरन दुबे, अशोक कुमार सिंह, बांकेलाल, धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed