{"_id":"67c09a73391f41ce54057876","slug":"ban-imposed-for-12-hours-relaxation-given-when-crowd-reduced-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-130272-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 12 घंटे तक रोक, भीड़ कम होने पर दी गई ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 12 घंटे तक रोक, भीड़ कम होने पर दी गई ढील
विज्ञापन
भीटी थाना क्षेत्र के चनहा चौराहा पर रोके गए श्रद्धालुओं के वाहन। संवाद
अंबेडकरनगर। प्रयागराज से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तक आंशिक रूप से सीमावर्ती इलाकों में रोका गया। 20 से 30 मिनट के अंतराल पर वाहन भेजे जरूर गए, लेकिन इससे जाम पर कोई खास असर नहीं पड़ा। हालांकि, दोपहर बाद अयोध्या में तेजी से भीड़ कम होना शुरू हुई तो सीमा पर वाहनों को ढील दी गई। इसके बाद शाम तक हालात सामान्य रहे।
प्रयागराज में महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम में स्नान करने के बाद देश के अलग-अलग प्रांतों से आए श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। अयोध्या में बढ़ते दबाव को देखते हुए बुधवार की रात भी रोक का सिलसिला जारी रहा। अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर तिराहे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात 12 बजे के बाद वाहनों की रवानगी बंद कर दी गई थी। ऐसे में यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि अयोध्या के अफसरों से बातचीत के बाद सुबह तकरीबन तीन बजे इसमें ढील दी जाने लगी। कभी 15 तो कभी 20 वाहन थोड़ी थोड़ी देर के अंतराल पर रवाना करना शुरू किया गया।
सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक फिर रोक के चलते बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तराखंड समेत तमाम प्रांतों से आए श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। एएसपी विशाल पांडेय, एसडीएम भीटी समेत, थाना प्रभारी अहिरौली सुनील कुमार पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ होल्डिंग स्थलों पर निगरानी की। भीटी के चनहा चौराहा पर बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को वाहनों की संख्या कम रही, लेकिन इन्हें भी अयोध्या जाने के लिए इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद अयोध्या से श्रद्धालु कम होना शुरू हुए तो तेजी से वाहनों को रवाना किया गया। इसके बाद शाम तक हालात सामान्य हो सके।