{"_id":"6083047a8ebc3eb9205a5d5b","slug":"ballots-paper-sent-to-block-headquarters-ambedkar-nagar-news-lko575455435","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालयों पर भेजे गए मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालयों पर भेजे गए मतपत्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिले के सभी नौ विकास खंडों में मतपत्रों को भेजे जाने का कार्य सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जो अपराह्न तक चलता रहा। इस बीच अधिकारियों ने कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिए। कहा गया कि तैयारियों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 29 अप्रैल को जिले के 952 मतदान केंद्रों के 2754 बूथों पर मतदान होना है। मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सभी नौ ब्लॉकों अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, जहांगीरगंज, बसखारी, रामनगर व टांडा ब्लॉक मुख्यालयों पर मतपत्र भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। सुबह से ही मतपत्रों को भेजे जाने का कार्य प्रारंभ हो गया, जो अपराह्न तक जारी रहा।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर बीते दिनों ही जिले को 72 लाख मतपत्र उपलब्ध कराए गए थे। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतपत्रों को संबंधित ब्लॉकों में भेजा गया। उधर, अधिकारियों ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया। कहा गया कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मतपत्र भेज दिए गए हैं। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।