फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Backward class society that does not fall under anyone's guise

किसी के बहकावे में नहीं आने वाला पिछड़ा वर्ग समाज

Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Backward class society that does not fall under anyone's guise
आलापुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा सरकार देश व प्रदेश में सभी को बिना किसी भेदभाव के योजना का लाभ दे रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता को लाभ प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2017 में भाजपा को प्रदेश की कमान सौंपी थी और अब फिर से प्रदेश की जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी।
विज्ञापन

ये बातें आलापुर विधानसभा के जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल रामनगर के प्रांगण में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व देश में एक ऐसे भी प्रधानमंत्री थे, जो कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ हुआ करते थे। वह सिर्फ किसी के इशारों पर ही काम करते थे, लेकिन अब ऐसा नही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न सिर्फ आम जनता के हितों में नई योजनाएं चल रहे हैं, बल्कि देश का डंका विश्व में बजाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार के कार्यों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। पिछड़े वर्ग का कहीं भी किसी प्रकार का हित है, तो वह भाजपा सरकार में निहित है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अब पिछड़े समाज के लोग किसी के बहकावे में आने को तैयार नहीं हैं। वह अपना हित देखते हुए इस बार भी भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अपना मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडे बदमाश खुले में घूमते थे। अब प्रदेश में बदमाश न जाने कहां गायब हो गए। योगी सरकार का डर ही काफी है। प्रदेश के विकास में अब क्षेत्रवाद नहीं चलता, बल्कि समूचे प्रदेश का विकास हो रहा है। सरकार पूरे प्रदेश को अपना परिवार मान कर चल रही है। क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल ने कहा कि क्षेत्र की जनता को धोखेबाजों से सावधान रहना है। यह धोखेबाज जनता को छलने का सिर्फ काम करते हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि अब पिछड़ा वर्ग किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनायक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्त, जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया, चंद्रिका प्रसाद व पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed