फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Azamgarh Noman won the final match

अम्बेडकरनगर: आजमगढ़ नोमान ने जीता फाइनल मैच

Sun, 12 Feb 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh Noman won the final match
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के तत्वावधान में बसखारी में खेले जा रहे प्रीमीयर लीग मैच का फाइनल रविवार को आजमगढ़ नोमान टीम व बलिया से आई शेरे बलिया की टीम के मध्य हुआ। आजमगढ़ नोमान ने मुकाबला जीत लिया। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन




नोमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नोमान ने अच्छी शुरुआत करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 194 रन का लक्ष्य शेरे बलिया को दिया। बल्लेबाज प्रदीप ने 105 रन बनाकर मैन आफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन





वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरे बलिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी। इससे टीम को 65 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बाद में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर छोटे बाबू, सैय्यद गौस अशरफ, चंद्रभान यादव, मुजीब मुहम्मद व फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed