फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Azad Samaj Party took out cycle rally

आजाद समाज पार्टी ने निकाली साइकिल रैली

Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party took out cycle rally
अंबेडकरनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर रविवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कन्नूपुर से साइकिल रैली निकाली। जाति तोड़ो समाज जोड़ो के नारे के साथ निकली रैली लखनिया, नारायणपुर व बड़ेपुर आदि स्थानों से होते हुए पट्टी पहुंची। यहां डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष बैठक कर मौजूदा समाज पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश व समाज का विकास तभी संभव हो सकता है, जब जाति व धर्म के आधार पर की जाने वाली राजनीति पर रोक लगे। जब तक ऐसा होता रहेगा, तब तक समाज का भला होने वाला नहीं है। कार्यकर्ताओं को अपने अपने स्तर से समाज की बेहतरी में योगदान देना होगा। ऐसा करने से न सिर्फ दूसरों को प्रेरणा मिलेगी वरन लोग समाज में अपना योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ साइकिल यात्रा का समापन भी हुआ। मौके पर मंडल महामंत्री कैप्टन सूरज, धर्मेंद्र पासवान, रामजी राव, बृजेश, सुधाकर, महेश रावण व विवेक रावण समेत तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed