{"_id":"631f805f75727c518440163f","slug":"ayodhya-sultanpur-and-ambedkar-nagar-registered-victory-ambedkar-nagar-news-lko6480394189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सया में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथ
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
भीटी (अंबेडकरनगर)। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को शांति आश्रम इंटर कॉलेज सया में हुआ। इसमें अयोध्या, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर की टीम ने अलग-अलग वर्ग में जीत दर्ज की। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
खेल सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला अयोध्या व अंबेडकरनगर की टीम के बीच हुआ। जिसमें अयोध्या ने अंबेडकरनगर को 17-15 से पराजित किया। बालिका वर्ग में सुल्तानपुर व अयोध्या के बीच हुए मुकाबले में सुल्तानपुर विजेता बना। सब जूनियर बालक वर्ग में सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर के बीच हुए मुकाबले में अंबेडकरनगर विजयी हुआ।
अंतिम मुकाबला सब जूनियर बालिका वर्ग में अयोध्या व अंबेडकरनगर के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में अंबेडकरनगर ने अयोध्या को पराजित किया। बताया कि अयोध्या मंडल से चयनित टीम 23 से 25 सितंबर तक बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले प्रबंधक सूर्य नरायन तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामदयाल, संजय सिंह, अभिषेक सिंह, जयप्रकाश मौर्य, मेंहदी सहन व संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।