{"_id":"622ce03a5ddcec5d071ce7fc","slug":"ayodhya-road-jammed-by-keeping-dead-body-vehicles-stuck-in-jam-for-hours-ambedkar-nagar-news-lko6215189151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर किया अयोध्या मार्ग जाम, घंटों जाम में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर किया अयोध्या मार्ग जाम, घंटों जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में ट्रैक्टर पलटने से हुई चालक की मौत के बाद अयोध्या मार्ग जाम करते परिजन व मोहल्लावा?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सड़क हादसे में हुई ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में पुलिस के रवैए से नाराज परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित नागरिकों ने शनिवार को जिला मुख्यालय के बनगांव मोड़ तिराहे के निकट अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर चालक का शव रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गयी। इससे जाम में फंसे यात्रियों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी।
विरोध प्रदर्शन व रास्ता जाम की जानकारी के बाद भी मामले को शांत कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी उदासीन बने रहे। इसके चलते ही जाम लगने के डेढ़ घंटे बाद तक भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आक्रोश और भड़क उठा। आला अफसरों के मौके पर न आने से करीब तीन घंटे तक इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक जाम के साथ हंगामा चलता रहा।
अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला निवासी सोनू (30) वर्ष पुत्र दूधनाथ अकबरपुर नगर निवासी विजय जायसवाल के लिए ट्रैक्टर चालक के तौर पर काम करता था। बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर चीनी मिल जा रहा था। मिझौड़ा चीनी मिल से पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। ट्राली के नीचे दब गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची अहिरौली पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से उसे चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस व ट्रैक्टर मालिक की भूमिका से नाराज होकर परिजनों ने शनिवार को क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर बनगांव मोड़ के पास अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर मृतक ट्रैक्टर चालक का शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग ट्रैक्टर मालिक पर कार्रवाई किए जाने व उचित मुआवजा राशि दिए जाने की मांग कर रहे थे। अयोध्या मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक चले इस जाम के कारण दोनों तरफ फंसे वाहनों में बैठे लोग परेशानहाल रहे।
इस दौरान अकबरपुर कोतवाली के अलावा ट्रैफिक पुलिस टीम के सिपाही पहुंचे जरूर लेकिन एसडीएम व सीओ स्तर के अधिकारी के न पहुंचने से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा कायम बना रहा। बाद में एसपी आलोक प्रियदर्शी के हस्तक्षेप के बाद सीओ सदर अशोक कुमार सिंह व अतिरिक्त एसडीएम के मौके पर पहुंचने के बाद नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने के साथ विरोध प्रदर्शन खत्म करा कर ट्रैफिक जाम को खुलवाया जा सका।