फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayodhya Mandal's team became champion in the competition

प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम बनी चैंपियन

Thu, 24 Feb 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Mandal's team became champion in the competition
अंबेडकरनगर के एकलव्य स्टेडियम में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का किया गया सम्मान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हैंडबाल चैंपियनशिप एनटीपीसी कप के फाइनल मैच में अयोध्या मंडल की टीम का दबदबा रहा। महिला व पुरुष दोनों वर्ग की प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम विजेता बनी। पुरुष वर्ग में वाराणसी मंडल की टीम व महिला वर्ग में लखनऊ मंडल की टीम उप विजेता रही। चारों टीमों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि हार-जीत की चिंता किए बगैर बेहतर प्रदर्शन पर फोकस जारी रखना होगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप एनटीपीसी कप के फाइनल मैच में पुरुष तथा महिला वर्ग दोनों में अयोध्या मंडल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में खिलाड़ियों के बीच जीत दर्ज करने के लिए कड़ा संघर्ष देखा गया। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच का शुभारंभ एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह व खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने मां सरस्वती व मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से मैदान पर परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के फाइनल मैच का शुभारंभ डीएम सैमुअल पॉल एन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व सीडीओ घनश्याम मीणा भी मौजूद रहे। अध्यक्षता भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व यूपी हैंडबाल के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने की। डीएम ने कहा कि यह आयोजन जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा। खिलाड़ियों को हार-जीत से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि इससे सीख लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के लिए जिला ओलंपिक संघ के जिला सचिव हनुमान सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बड़े आयोजन की सफलता का श्रेय जिले को मिला है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य शुभकामनाएं दीं। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने इस आयोजन के लिए एनटीपीसी और जिला ओलंपिक संघ को बधाई देेेते हुए कहा कि आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखने होंगे। उन्होंने स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।
इससे पहले पुरुष वर्ग का फाइनल मैच अयोध्या मंडल व वाराणसी मंडल की टीम के बीच खेला गया। पहले हॉफ में अयोध्या मंडल की टीम ने 14- 9 से लीड बना ली। दूसरे हॉफ में वाराणसी के खिलाड़ियों ने वापसी का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। अयोध्या मंडल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 28 -21 से शानदार जीत हासिल की। महिला वर्ग का फाइनल मैच अयोध्या व लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले हॉफ में अयोध्या टीम ने बढ़त बना ली जो दूसरे हॉफ तक कायम रही। अंत में अयोध्या की टीम ने 23-14 के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता बनी।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मैच के बाद खिलाड़ियों को मेडल और कप देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग की वाराणसी मंडल व महिला वर्ग में लखनऊ मंडल की उपविजेता टीम को भी सम्मानित किया गया। एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेलों के प्रति डीएम सैमुअल पॉल एन का विशेष योगदान जिले के खिलाड़ियों के लिए काफी लाभप्रद साबित हो रहा है। एनटीपीसी की स्थानीय टीम आगे भी डीएम के नेतृत्व में जरूरी योगदान देती रहेगी। अध्यक्षता कर रहे भारतीय ओलंपिक संघ कोषाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि अंबेडकरनगर जिले ने सफल आयोजन के जरिए इतिहास रचा है। आगे भी इस जिले को अन्य खेलों की मेजबानी मिलेगी। हैंडबाल एसोसिएशन जिला सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने कहा कि जिले को पहली बार इतने बड़े आयोजन का मौका मिला। सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम की सफलता तय की गई। अब आगे और भी बड़े आयोजन खेल हित में किए जाएंगे। इस मौके पर बीसी पोलाई महाप्रबंधक परिचालन एवं अनुरक्षण, एसएन पाणिग्रही मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन, जिला खेल अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, संचालक डॉ. विजय चंद्र मिश्र, प्रशिक्षक प्रमेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, कौशल दीक्षित, पंकज यादव, हेमंत व सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed