फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayodhya-Baskhari fourlane

Ambedkar Nagar News: अयोध्या-बसखारी फोरलेन पर नवंबर से दौड़ेंगे वाहन

Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya-Baskhari fourlane
अंबेडकरनगर। अयोध्या से बसखारी तक फोरलेन सड़क का निर्माण तीन माह में पूरा हो जाने की उम्मीद है। लगभग साढ़े पांच अरब की लागत से 80 किलोमीटर लंबा मार्ग बनने से जिले के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क का निर्माण करीब एक वर्ष पहले शुरू हुआ था। निर्माण कार्य को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को जिले के दौर पर पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने फोरलेन सड़क का निर्माण हर हाल में नवंबर तक पूरा करने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

अयोध्या से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक फोरलेन मार्ग के निर्माण में सुस्ती के आरोप लगते रहे है। फोरलेन के रास्ते में कई प्रमुख बाजार हैं। निर्माण कार्य के चलते बाजार के निवासियों के साथ आसपास के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। कार्य की सुस्ती के चलते विगत माह ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था छात्र शक्ति कांस्ट्रक्शन पर नाराजगी भी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं से लोक निर्माण विभाग के मंत्री व शासन के अधिकारियों को अवगत कराया। शुक्रवार को अकबरपुर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को नवंबर माह तक हर हाल में सड़क का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि वे इसकी नियमित समीक्षा करते रहेंगे। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने लगभग डेढ़ अरब की लागत से निर्माणाधीन अकबरपुर बाईपास का निर्माण भी तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed