{"_id":"620bf6d82869a026247e5586","slug":"awareness-campaign-in-all-wards-of-akbarpur-from-today-ambedkar-nagar-news-lko6179866196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर के सभी वार्डों में आज से जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर के सभी वार्डों में आज से जागरूकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शत-प्रतिशत मतदान को लेकर 16 फरवरी से अकबरपुर नगर पालिका परिषद के प्रत्येक वार्ड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें मतदाताओं को मतदान के दिन सबसे पहले मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उधर, विशेष मुहिम के एक दिन पहले मंगलवार को मालीपुर रोड स्थित पेट्रोल टंकी से कलेक्ट्रेट तक अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका के नेतृत्व में विशेष मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें जगह-जगह रुककर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 50 मतदाता जागरूकता होर्डिंग बुधवार तक लगा दिए जाएंगे।
कोई भी मतदाता मतदान करने से छूट न जाए। शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में स्वीप योजना के तहत विशेष जागरूकता अभियान चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी कमान परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं व ग्राम प्रधान ने संभाल रखी है। इस बीच अब नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में भी शत-प्रतिशत मतदान को लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलेगा।
इसके तहत मंगलवार को मालीपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप से कलेक्ट्रेट तक अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान जगह-जगह रुककर लोगों से अपील की गई कि न सिर्फ वे स्वयं मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। शत-प्रतिशत मतदान से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकेगा। इसके साथ ही लोकतंत्र भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
इस बीच अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 16 फरवरी से अकबरपुर नगर पालिका परिषद के प्रत्येक वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान मतदान तक जारी रहेगा। इसमें सफाई नायक के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा वाहन से नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें।