{"_id":"64a067567b7f19583f08a2f4","slug":"awareness-campaign-ambedkar-nagar-news-c-13-1-314682-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जीवन में कुछ हासिल करने के लिए संकल्प जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जीवन में कुछ हासिल करने के लिए संकल्प जरूरी
Sat, 01 Jul 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं व युवतियों को जागरूक करतीं महिला पुलिस कर्मी।
अंबेडकरनगर। जीवन में कुछ हासिल करने के लिए संकल्प जरूरी है। असफलता से डरें नहीं। असफलता ही सफलता के मार्ग पर और उर्जा के साथ चलने के लिए प्रेरित करती है। यह बातें बसखारी थाने की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को बसखारी बाजार में जागरुकता अभियान के दौरान युवतियों को बताईं।
टीम में शामिल आरक्षी प्रीतम यादव व रीता कुमारी ने युवतियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कई बार सफलता बेहतर प्रयास के बाद भी नहीं मिल पाती। ऐसे में खुद की प्रतिभा पर शक नहीं करें और न ही कुंठाग्रस्त हों। अपनी तैयारी की समीक्षा करें और जहां भी कोई कमी मिले उस पर और ज्यादा काम करें। आगे चलकर सफलता निश्चित मिलेेगी। टीम ने युवतियों को आपातकालीन फोन नंबरों की जानकारी भी दी। जहांगीरगंज की महिला आरक्षी पप्पी ने स्थानीय बाजार में महिलाओं के अन्य लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। लोगों से बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। महरुआ थाने की आरक्षी गुंजन मौर्य ने स्थानीय बाजार व प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर पर्चे बांटे और महिलाओं व युवतियों का जागरूक किया। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस कर्मियों ने जागरुकता अभियान चलाया।