फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Aware and educated woman will choose her representative

जागरूक व शिक्षित महिला को चुनेंगे अपना प्रतिनिधि

Fri, 09 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aware and educated woman will choose her representative
अंबेडकरनगर के उतरेथू में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित चौपाल में चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
केदारनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी अब गांव के घर चौपाल से लेकर खेत खलिहानों तक चरम पर पहुंचने लगी है। बुर्जुग से लेकर युवा मतदाता सभी गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। सरपंच कौन होगा, कैसा होगा इस पर चर्चा का दौर बेबाकी से दिख रहा है। चुनावी माहौल परखने को अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को टांडा विकास खंड की ग्राम पंचायत उतरेथू पहुंची। मजरा डिहवा निवासी सईद अहमद के घर के बाहर जमी चुनावी चौपाल में मौजूद सीताराम कनौजिया व प्रदोष तिवारी का कहना था कि यह सीट सामान्य महिला में आरक्षित है। ऐसे में जरूरी है कि जो महिला शिक्षित व जागरूक हो उसे ही अपना प्रधान चुना जाए। बाकी सभी ने भी गांव में आवागमन, जल निकासी व पेयजल संकट को दूर कराने वाले सक्षम प्रत्याशी को अपना वोट देने की बात कही।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उतरेथू
पात्रों को मिलेगा योजना का लाभ
रंजना वर्मा का कहना था कि वह लम्बे समय से ग्राम पंचायतवासियों की सेवा करती आ रही हूं। विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ ही पात्रों को पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया है।
विज्ञापन

विकास पर होगा फोकस
अनामिका मौर्या ने दावा किया कि सभी जरूरतमंदों को उनका हक मिलेगा। सरकार की जो भी योजनाएं होंगी, उसे ग्राम पंचायत में लागू किया जाएगा। ग्राम पंचायत को विकास के मामले में अग्रणी बनाया जाएगा। किसी को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भुवालपुर
स्वास्थ्य व शिक्षा पर रहेगा ध्यान
रामजनम वर्मा का कहना है कि ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य व शिक्षा की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाएगी। यह सुनिश्चित होगा कि जरूरतमंदों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ मिले।
गांव होगा स्वच्छ व स्वस्थ
राममगन वर्मा भी ग्राम पंचायत की सेवा को लेकर काफी उत्सुक हैं। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में कई जरूरी ऐसे कार्य हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। ग्राम पंचायत को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए काम करने की जरूरत है। इस पर उनका पूरा ध्यान भी रहेगा।
ग्राम पंचायत देईपुर
दूर होगा आवागमन संकट
धनराज का कहना है कि ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों में आवागमन का संकट है। ऐसे में उनकी प्राथमिकता रहेगी कि सभी मजरों में खड़ंजा व सीसी मार्ग बन सके। मार्ग प्रकाश व साफ सफाई को लेकर भी प्राथमिकता पर काम किया जाएगा।
तय होगी युवाओं की बेहतरी
आलोक सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के साथ ही गांव में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने की भी जरूरत है। इससे युवाओं की बेहतरी भी सुनिश्चित हो सकेगी। गांव में युवाओं के लिए खेल मैदान व सामाग्री भी उपलब्ध कराने पर जोर होगा।
ग्राम पंचायत मीठेपुर
महिलाओं को मिलेगा उनका पूरा हक
सीमा देवी का कहना है कि ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है कि समाज की महिलाओं को प्राथमिकता पर उनका दिलाए। ऐसे में वे आम नागरिकों के साथ ही महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी। साथ ही ग्राम पंचायत के विकास पर पूरा जोर होगा।

पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
संगीता देवी का कहना है कि बेघर लोगों को आवास, पात्रों को पेंशन व राशन की सुविधा दिलाने पर जोर होगा। गांव के प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख का ख्याल रखा जाएगा। समय समय पर खुली बैठक कर ग्रामीणों के साथ गांव के विकास पर चर्चा होगी, और उसके अनुसार खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed