फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Award

सम्मान पाकर चहक उठे 57 मेधावी छात्र-छात्राएं

Thu, 04 Jul 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Award
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेधावी छात्रा कोे सम्मानित कर? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। विभिन्न बोर्डों की 2019 में आयोजित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 57 छात्र-छात्राएं बुधवार को कलेक्ट्रेट में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाते ही चहक उठे। डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव व डीआईओएस अनूप कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर उनका मनोबल बढ़ाया। अधिकारियों ने जीवन के कई अनुभव साझा किए और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मेधावियों से रूबरू होते हुए कहा कि बच्चों से सीधा संवाद स्थापित करने की एक खास अनुभूति होती है। ये बच्चे देश के भविष्य हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर इन्हीं बच्चों को देश व समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देना है। डीएम ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, इससे भी बड़ा स्थान उन्हें हासिल करना है। अमर उजाला को ऐसे आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह अत्यंत सुखद है कि समाज निर्माण के क्षेत्र में समय-समय पर अमर उजाला पत्रकारीय दायित्व के इतर ऐसे कार्यक्रम भी करता रहता है। मेधावियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी भी स्तर पर कोई सकारात्मक जरूरत महसूस हो, तो बिना संकोच उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने आयोजन को समाज के लिए मील का पत्थर बताया। कहा कि समाचारपत्रों द्वारा भी इस तरह के आयोजन किए जा सकते हैं, यह देखना व सोचना मौजूदा परिस्थितियों में खास महत्व रखता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। शासन के निर्देश पर बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे अभियान प्रभावी ढंग से चल रहे हैं। पुलिस टीम एक एक विद्यालयों तक पहुंचने का काम कर रही है, जिससे छात्राओं में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता मौजूद न रह सके। विशिष्ट अतिथि सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को जीवन से जुड़े कई प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। कहा कि परिस्थितियां कितनी भी प्रतिकूल क्यों न हो, हमें उनके आगे घुटने नहीं टेकने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेधावियों को एक और जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि अपने आसपास के और बच्चों को भी ऐसी ही कामयाबी के लिए प्रेरित करें। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कोई भी सफलता आसानी से पाई जा सकती है। हमें बस अपनी मंजिल को लेकर भरोसा बनाए रखना होगा और उस मंजिल की तरफ पूरी जिम्मेदारी के साथ बढना होगा। बाद में सभी अधिकारियों ने कुल 57 मेधावियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। साकेत एकेडमी सूरापुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत अमर उजाला टीम की तरफ से किया गया। आयोजन के संचालन की जिम्मेदारी प्रसिद्ध संचालक तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु ने किया। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी के अलावा कई गणमान्य नागरिक , शिक्षक व अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed