फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Atul got the command of Alappur police station

Ambedkar Nagar News: अतुल को मिली आलापुर थाने की कमान

Sun, 24 Aug 2025 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Atul got the command of Alappur police station
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार देर रात तीन थानाध्यक्ष समेत 17 इंस्पेक्टर, उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। भीटी से इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव को आलापुर की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

निरीक्षक राकेश कुमार आलापुर को कटका थानाध्यक्ष बनाया गया है। बसखारी के अपराध एवं विवेचना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय को सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है। अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय को बसखारी का प्रभार मिला है। यहां तैनात रहे संत कुमार सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण के बाद पुलिस लाइन में भेजा गया है। स्वाट प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी को अहिरौली थाने का प्रभार मिला है। जलालपुर में तैनात एसआई प्रफुल्ल यादव को जैतपुर एसएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह को रफीगंज चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक जैद अहमद को एसएसआई जलालपुर, टांडा में तैनात महिला उप निरीक्षक वंदना मौर्य को बसखारी भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपरीक्षक दिनेश कुमार को राजेसुल्तानपुर और उपनिरीक्षक सीताराम को कटक में तैनाती मिली है। उप निरीक्षक विजय कुमार सोनी को हंसवर, उप निरीक्षक प्रकाश कुमार को सम्मनपुर, संजय कुमार को जैतपुर व हयातगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय को सम्मनपुर थाने में नवीन तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed