फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attainment of God is possible only through true love and devotion

Ambedkar Nagar News: परमात्मा की प्राप्ति केवल सच्चे प्रेम और समर्पण से ही संभव

Mon, 22 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Attainment of God is possible only through true love and devotion
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मानिकपुर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। प्रवाचक जगजीवनानंद ने कहा कि वास्तविक अर्थों में धनवान वही व्यक्ति है, जो अपने तन, मन और धन से सेवा और भक्ति करता है। परमात्मा की प्राप्ति केवल सच्चे प्रेम और समर्पण से ही संभव है।
विज्ञापन

भक्ति दिखावे या बाहरी आडंबर से नहीं, बल्कि आचरण और कर्म से सिद्ध होती है। माता यशोदा ने पंचगव्य और गोमूत्र से कृष्ण को स्नान कराया। इस प्रसंग के माध्यम से कथा व्यास ने गौ सेवा, गायत्री जाप और गीता पाठ के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से अनेक देवी-देवताओं की सेवा का फल प्राप्त होता है। भगवान अपने भक्तों की भावना और कर्म को विशेष महत्व देते हैं। जिन भक्तों ने स्वयं को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया है, वे उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। भगवान स्वयं भक्तों की चरणरज को अपने हृदय में धारण करते हैं। गोपबालकों की शिकायत पर माता यशोदा ने कृष्ण से मुख खोलने को कहा। मुख खुलते ही यशोदा ने उसमें संपूर्ण सृष्टि का दर्शन किया। आकाश, दिशाएं, पर्वत, समुद्र, ग्रह-नक्षत्र, पंचतत्व, इंद्रियां, मन, बुद्धि, त्रिगुण, काल और कर्म तक दिखाई दिए। यह दृश्य माता के लिए विस्मयकारी था। यदि माता यशोदा को यह ज्ञान स्थायी रूप से बना रहता, तो बाल लीला संभव नहीं होती। इसी उद्देश्य से माता यशोदा उस अनुभव को विस्मृत कर देती हैं और वात्सल्य भाव पुनः स्थापित हो जाता है। धर्म और संस्कार का ज्ञान पुस्तकों और आचरण दोनों से आता है। अहंकार का त्याग और कर्तव्य का पालन जीवन को संतुलित बनाता है। भक्ति में ज्ञान और वात्सल्य का संतुलन आवश्यक है। इस दौरान राजीव उपाध्याय, पप्पू सिंह, करिया, हिमांशु, प्रेम नारायण, बाल गोविंद, अंगद व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed