फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attack on liquor shop, Salesmen been beaten

सशस्त्र बदमाशों का शराब दुकान पर धावा, सेल्समैन को पीटा

Fri, 06 Oct 2017 11:20 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
 Attack on liquor shop, Salesmen been beaten
हमला - फोटो : symbolic

थाना अंतर्गत नर्सरी बाजार में गुरुवार देर शाम बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक देशी शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। सेल्समैन की पिटाई कर न सिर्फ साढ़े 14 हजार रुपये लूट लिए बल्कि एक पेटी शराब भी उठा ले गए। पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। नर्सरी बाजार स्थित देशी शराब की दुकान पर प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी जलालपुर थाना अंतर्गत कर्बला कासिमपुर निवासी सेल्समैन जिलाजीत बैठा हुआ था।
विज्ञापन


देर शाम एक बाइक पर तीन बदमाश दुकान के सामने आकर रुके। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो बदमाश दुकान में घुस गए। इससे पहले कि सेल्समैन कुछ समझा पाता, बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिलाजीत ने गुहार मचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और उसकी कनपटी पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक बदमाश ने कैश बाक्स में रखा 14 हजार 500 रुपये व एक पेटी शराब की बोतल लूट ली। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।


इस बीच पीड़ित की सूचना पर एसओ रामलखन पटेल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उधर एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed