{"_id":"5d1b906e8ebc3e3cb5446df0","slug":"attach-ambedkar-nagar-news-lko468526161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में घर में घुसकर लाठी, डंडों व बल्लम से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में घर में घुसकर लाठी, डंडों व बल्लम से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। करीब दो महीने पहले गांव में आई बारात के दौरान हुए विवाद को लेकर सोमवार देर शाम लाठी-डंडे व बल्लम से लैस लोगों ने सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर पचाउख गांव स्थित एक घर पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ के साथ घर में मौजूद लोगों की जमकर पिटाई की। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मारपीट में पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मां-बेटे को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले गांव में आई बारात के दौरान प्रमोद व दुखरन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय वहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसी को लेकर सोमवार शाम एक बार फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बार भी वहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया। आरोप है कि देर शाम दुखरन व अन्य लाठी, डंडे व बल्लम से लैस होकर प्रमोद के घर पर हमला बोल दिया।
घर में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि परिवार के सदस्यों की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार पर आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मारपीट में विनोद (35) पुत्र बच्चाराम, प्रमोद (28) पुत्र बच्चाराम, मनभवता (58) पत्नी बच्चाराम, शीला (35) पत्नी राजेश, अरुण (12) पुत्र राजेश को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर शीला व अरुण को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच पीड़ित पक्ष के विनोद ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।