{"_id":"5d9f688b8ebc3e014d681f4a","slug":"atm-problem-in-mehrua-ambedkar-nagar-news-lko486115210","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हो जरूरत में धन निकासी, साथ नहीं दे रहे एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हो जरूरत में धन निकासी, साथ नहीं दे रहे एटीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। क्षेत्र के बाजारों में कई बैंकों के एटीएम उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी साबित नहीं हो रहे हैं। हालत यह है कि ज्यादातर एटीएम में हर समय कैश की किल्लत बनी रहती है, जबकि एक एटीएम तकनीकी समस्या के चलते बंद पड़ा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अक्सर सिर्फ अपना कार्ड लेकर एक से दूसरे एटीएम तक कैश के लिए चक्कर लगाना पड़ता है। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
एटीएम सेवाओं की बदहाली से उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र में अलग-अलग बैंकों के एटीएम तो हैं, लेकिन इनमें कैश की उपलब्धता से लेकर तकनीकी गड़बड़ी दूर कराने को लेकर समुचित ध्यान नहीं दिया जाता है। यह स्थिति अक्सर उपभोक्ताओं पर भारी पड़ती रहती है।
आनंदनगर बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा व महरुआ में लगे कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम में अक्सर कैश की किल्लत बनी रहती है। ऐसे में उपभोक्ता जब किसी जरूरी कार्य से इन एटीएम पर कैश के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। कुछ ऐसा ही हाल आनंदनगर में लगे एटीएम का है। यहां भी अक्सर कैश की किल्लत रहती है। सुखारीगंज में लगा बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम चार महीने से खराब पड़ा है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद अब तक खराबी दूर नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
उपभोक्ता रामचरन, अशोक, रामनिहाल, कुलदीप यादव, श्रीराम आदि का कहना है कि क्षेत्र में लगे एटीएम सिर्फ उपभोक्ताओं के लिए छलावा साबित हो रहे हैं। कभी जरूरी काम के लिए पैसे की जरूरत पड़ जाए तो इन एटीएम से कैश निकल पाना मुमकिन नहीं हो पाता। सिर्फ उपभोक्ताओं को कार्ड लेकर एक से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ता है।
कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि कैश के लिए 15 किलोमीटर दूर का चक्कर लगाकर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है जो उपभोक्ताओं के लिए काफी असुविधाजनक होता है। बैंकों द्वारा शिकायत के बाद भी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में असहज स्थिति बनी हुई है। उधर, एलडीएम एके सिंह ने बताया कि जल्द ही एटीएम दुरुस्त कराया जाएगा।