फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   atikraman

फिर सड़क पर उतरा प्रशासन, अवैध निर्माण पर चले हथौड़े

Thu, 04 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
atikraman
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के व्यस्ततम क्षेत्र माने जाने वाले पुराने तहसील तिराहा क्षेत्र में गुरुवार को अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक फिर चला। एसडीएम सदर व सीओ भीटी के नेतृत्व में नगर पालिका व राजस्व टीम की फौज ने सड़क पर उतरकर जेसीबी मशीन से डेढ़ दर्जन स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाए। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाम का कारण बन रहे सड़क के किनारे पटरियों पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाने का निर्देश डीएम राकेश कुमार मिश्र ने दिया था। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम के नेतृत्व में शुरू किए गए अभियान में बस स्टेशन क्षेत्र व नई सड़क क्षेत्र में अभियान चलाकर बीते दिनों अतिक्रमण हटाया गया था। साथ ही लाउडस्पीकर से एलान भी कराया गया कि सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले खुद ही अतिक्रमण हटा लें। कुछ दिनों की मोहलत के बाद गुरुवार को एक बार फिर से अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक चला।
विज्ञापन

दोपहर करीब एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ भीटी वीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका व राज्सव टीम जेसीबी के साथ नगर के अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र पुराने तहसील क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर उतर पड़े। बैंक ऑफ बड़ौदा से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला, जो पुराने तहसील तिराहा तक जारी रहा। सड़क के दोनों तरफ नाली तक डेढ़ दर्जन से अधिक स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। अभियान शुरू होते ही संबंधित क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ने तो खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र से अतिक्रमण हटने पर अब संबंधित क्षेत्र में प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। स्थानीय जगदीश, राकेश, सलमान व रईस अहमद ने प्रशासन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान बहुत पहले ही चलना चाहिए था। बहरहाल अतिक्रमण हटने से जाम की समस्या से कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। उधर एसडीएम सदर ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed