{"_id":"60e496238ebc3e9eaf2dea09","slug":"assistant-returning-officer-appointed-in-nine-blocks-ambedkar-nagar-news-lko5857698137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ ब्लॉकों में सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ ब्लॉकों में सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। सभी नौ ब्लॉक के लिए अलग-अलग जिला स्तरीय अधिकारी नियुक्त करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से ब्लॉक प्रमुख चुनाव को हरी झंडी देते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने स्वत: रोजगार उपायुक्त राम बहाल यादव को अकबरपुर, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार को भीटी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शशांक सिंह को कटेहरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह को टांडा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संकर्षण लाल को बसखारी, जिला आबकारी अधिकारी अतुल सिंह को जहांगीरगंज, परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रदीप पांडेय को रामनगर, जिला अभिहित अधिकारी खाद्य राजवंश श्रीवास्तव को जलालपुर तथा आशुतोष सहाय पाठक डीआईसी को भियांव ब्लॉक का सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया। आदेश में कहा कि वे संबंधित ब्लॉक में प्रमुख पद का चुनाव बेहतर ढंग से कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।