फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Assets worth 40 lakhs of murder accused attached

हत्या आरोपियों की 40 लाख की संपत्ति कुर्क

Thu, 23 Jun 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Assets worth 40 lakhs of murder accused attached
अंबेडकरनगर के बनकटा में हत्या आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के दौरान मौजूद एसडीएम व पुलिस कर्म - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में गुरुवार को राजेसुल्तानपुर पुलिस ने एसडीएम की अगुवाई में हत्या आरोपी पिता व पुत्र के लगभग 40 लाख रुपये कीमत के घर को कुर्क कर लिया। पुलिस टीम ने कुर्की से पूर्व गांव में मुनादी भी कराई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बनकटा बुजुर्ग गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां गांव निवासी अनिल मिश्र व उनके भाई सुरेंद्र मिश्र की दिनदहाड़े गोली मारकर चार जनवरी 2021 को हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड की गूंज प्रदेश की राजधानी तक सुनाई पड़ी थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। इनमें से ज्यादातर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

इस बीच जिला प्रशासन ने हत्या आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी। गुरुवार को एसडीएम अभय कुमार पांडेय, सीओ जगदीशलाल टमटा, तहसीलदार बृजेश वर्मा, इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र, थानाध्यक्ष शंभूनाथ आदि पुलिसकर्मियों के साथ बनकटा बुजुर्ग गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने गांव में मुनादी करायी कि गैंगस्टर एक्ट के तहत हत्या के आरोपी जगदंबा सिंह व उनके पुत्र अमित सिंह निवासी बनकटा बुजुर्ग की संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। पुलिस टीम ने लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed