{"_id":"625b00bfcf260b3b5461face","slug":"assets-worth-35-lakhs-attached-including-gangster-s-chicken-farm-ambedkar-nagar-news-lko626424826","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के मुर्गी फार्म सहित 35 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के मुर्गी फार्म सहित 35 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सेहरा जलालपुर में गैंगस्टर अभियुक्त के मुर्गी फार्म को कुर्क करती पुलिस टीम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। अपराधियों के विरुद्ध जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी है। शनिवार को महरुआ पुलिस टीम ने गैंगस्टर आरोपी की सेहरा जलालपुर में मौजूद लगभग 35 लाख रुपये के मुर्गी फार्म व भूमि को कुर्क कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुर्गी फार्म की आड़ में उसने जंगल की भूमि पर भी जबरन कब्जा कर लिया था। पुलिस टीम ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए गांव में इसकी मुनादी भी कराई। बताया जाता है कि आरोपी के विरुद्ध हत्या व लूट सहित कई अन्य आपराधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
एसडीएम दीपक वर्मा व सीओ रुक्मणी वर्मा के नेतृत्व में महरुआ पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के हीडी पकड़िया निवासी संजय सिंह के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की। एसडीएम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सेहरा जलालपुर गांव पहुंचकर संजय की ओर से जंगल की भूमि पर जबरन कब्जा कर बनाए गए मुर्गी फार्म को कुर्क कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी की ओर से मुर्गी फार्म के नाम पर जंगल के एक बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया गया था। उसके विरुद्ध महरुआ सहित जिले के अन्य थानों में हत्या व लूट के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बीते दिनों महरुआ पुलिस ने संजय के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की थी। उसका नाम दिनदहाड़े हुए बहुचर्चित सचिन उर्फ पुज्जू तिवारी हत्याकांड में भी सामने आया था।
बीते दिनों ही लखनऊ की एसटीएफ ने कई मामलों में वांछित चल रहे उसके भाई 50 हजार के इनामी विजय कुमार उर्फ बिज्जी सिंह का गोंडा जनपद में एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद महरुआ पुलिस ने संजय के विरुद्ध कार्रवाई का शिकंजा कसना शुरू किया। इस बीच शनिवार को गैंगस्टर अभियुक्त संजय के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गयी। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मुर्गी फार्म की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, जबकि उसकी ओर से कब्जा की गई भूमि की कीमत 25 लाख है। ऐसे में पुलिस टीम ने कुल 35 लाख की संपत्ति को कुर्क किया है।