फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ashrafpur Barwan power substation will start soon

जल्द शुरू होगा अशरफपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र

Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ashrafpur Barwan power substation will start soon
अंबेडकरनगर। कटेहरी विकास खंड क्षेत्र की लगभग 35 हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। विद्युत आपूर्ति की बदहाली से जूझ रहे करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को जल्द ही नए विद्युत उपकेंद्र से सुचारु आपूर्ति मिलने लगेगी। पावर कॉर्पोरेशन ने करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से अशरफपुर बरवां में 5 एमबी क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। इन दिनों उपकेंद्र पर विद्युत उपकरण को लगाने व अन्य कार्यों को तेेजी से पूरा करने का काम चल रहा है। विभाग का दावा है कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई शुरू हो जाएगी। इससे न सिर्फ संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि अकबरपुर उपकेंद्र के साउथ बेस्ट फीडर को भी ओवरलोड की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश की सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने बिजली की बेहतरी को लेकर कई ठोस प्रयास किए। इसी कड़ी में कटेहरी विकास खंड के उत्तरी भाग में स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रही विद्युत बदहाली को दूर करने की तरफ ध्यान दिया गया है। शासन के निर्देश पर अशरफरपुर बरवां में विद्युत उपकेंद्र बनाने की पहल शुरू हुई। इस क्षेत्र में अकबरपुर, कटेहरी व गोसाईगंज विद्युत उपकेंद्र से मौजूदा समय में आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

अकबरपुर उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर की लंबाई करीब 20 किलोमीटर तक होने के चलते इस फीडर पर अक्सर विद्युत व्यवधान उत्पन्न होता रहा है। इससे उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। उपभोक्ता लंबे समय से विद्युत व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग कर हैं। ऐसे में अब 3 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से अशरफपुर बरवां में 5 एमबी क्षमता का विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार होने से नागरिकों में खुशी का माहौल है। उपकेंद्र का निर्माण विद्युत कार्यखंड अयोध्या की ओर से कराया जा रहा है। विभाग भी उपकेंद्र को जल्द चालू करने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद है कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में इस उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई संबंधित क्षेत्रों में शुरू हो जाएगी। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक करीब 7 हजार उपभोक्ताओं को नए विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाएगी। इससे लगभग 35 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई खुशी
अशरफपुर बरवां में नया विद्युत उपकेंद्र जल्द शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया है। मरथुआ सरैया, यरकी, बट्टूगढ़, मजगवां, अशरफरपुर बरवां, हरीपुर, समैसा, परासी, टीकमपारा, रतनपुर, भरथुआ, बेलाबाग, मौरापारा आदि गांवों के नागरिकों ने कहा कि उपकेंद्र शुरू होने पर बिजली की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इस उपकेंद्र के चालू होने से न सिर्फ संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिलेगी, बल्कि कर्मचारियों की भागदौड़ भी कम होगी। इसके साथ ही अकबरपुर, कटेहरी व गोसाईगंज उपकेंद्र के फीडरों का लोड भी कम हो जाएगा। इससे संबंधित उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को भी सुचारु आपूर्ति मिलेगी।

तेजी से चल रहा काम
उपकेंद्र के भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अधिकांश मशीनें भी स्थापित हो चुकी हैं। अधूरे कार्यों को तेेजी से पूरा किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त के प्रथम सप्ताह में उपकेंद्र से सप्लाई चालू होने की उम्मीद है। इससे करीब सात हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
-वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed