फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Asha bahu killed in accident

आशा बहुओं से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 12 Mar 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Asha bahu killed in accident
आलापुर। सीएचसी में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे आशा बहुओं से भरे ऑटो को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक आशा बहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य आशा बहुओं को गंभीर चोटें आईं। चालक व एक अन्य यात्री को भी चोटें आईं। सीएचसी में इलाज के बाद तीन आशा बहुओं की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से नाराज आशा बहुओं व मृतक के परिवारीजनों ने सीएचसी के समक्ष बसखारी रामनगर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

वे मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की तो उनकी आशा बहुओं से नोंकझोंक भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। बाद में सीएमओ व एसडीएम के आश्वासन पर लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को जहांगीरगंज में पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर में गुरुवार को पूर्वाह्न आशा बहुओं की बैठक थी। इसमें भाग लेने के लिए इंदईपुर से पांच आशा बहुएं ऑटो रिक्शे से जा रही थीं। बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंचकर जब आशा बहुएं चालक को किराया दे रही थीं, तो इसी बीच रामनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उसकी चपेट में आशा बहुएं, चालक व एक अन्य यात्री भी आ गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में आलापुर थाना अन्तर्गत शेखपुर मलपुरा निवासी आशा बहू रीता (35) पत्नी सुरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी गांव निवासी आशा विद्यावती (36) पत्नी राजेंद्र प्रसाद, अन्नापुर निवासी आशा पूजा (32), विमावल निवासी मिथिलेश (23) पत्नी दिनेश, शेखपुर मलपुरा निवासी चंद्रकला (35) पत्नी अनुराग, चालक सिपाह निवासी विनोद (28) पुत्र जियालाल व एक अनय यात्री टांडा निवासी राजकुमार (40) को चोटें आईं। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद विद्यावती, पूजा व मिथिलेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना से नाराज आशा बहुओं व ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष रामनगर बसखारी मार्ग जाम कर दिया। वे पीड़ित परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही एसओ आलापुर बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आशा बहुओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच आशा बहुओं की पुलिस कर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। इस पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जहांगीरगंज, बसखारी, जलालपुर, राजेसुल्तानपुर की फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा।
एसडीएम आलापुर धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ जलालपुर आरपी राय ने भी पहुंचकर समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आशा बहुएं सीएमओ को मौके पर बुलाए जाने की मांग करने लगीं। कुछ देर बाद सीएमओ डॉ.अशोक कुमार ने पहुंचकर आशा बहुओं को आश्वस्त किया कि जो भी संभव मदद हो सकती है, कराई जाएगी। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद चालक ने अनियंत्रित ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की पकड़ से बचने के लिए चालक तेजी से वाहन लेकर भागा। इस पर एक विद्युत खंभे को जहां क्षतिग्रस्त किया, वहीं एक साइकिल व दो बाइक को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जहांगीरगंज बाजार के निकट पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर ट्रक को अभिरक्षा में ले लिया। हालांकि इससे पहले ही चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed